spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शराब के पैसे नहीं मिलने पर हुआ था विवाद:पुलिस कर रही आरोपी पति की तलाश; कुरुक्षेत्र में विवाहिता की मौत का मामला




कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद थाना के गांव लोटनी में पत्नी की हत्या के आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। कल पुलिस ने 2 डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। अभी विसरा जांच के लिए पंचकूला भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की तलाश के लिए दबिश दे रही है। नीति (35) कैथल जिले के पुंडरी की रहने वाली थी। उसकी शादी वर्ष 2013 में गांव लोटनी निवासी गुलाब सिंह से हुई थी। शादी से नीति के पास 10 की बेटी मानसी और बेटा (5) जश्न हैं। नीति का 6 जून को उसके पति गुलाब सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। गुलाब सिंह ने शराब पीने के लिए उससे पैसे मांगे थे। शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद मृतका के चचेरे भाई शिवदयाल ने बताया कि गुलाब सिंह शराब पीने का आदी था। वह अक्सर पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगता था। पैसे नहीं मिलने पर दोनों के बीच झगड़ा और मारपीट होती रहती थी। आरोप लगाया कि घटना वाली रात भी गुलाब सिंह ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन नीति ने पैसे देने से मना कर दिया था। चुन्नी से घोंट दिया पत्नी का गला आरोप लगाया कि इसी दौरान सास और ससुर भी विवाद में शामिल हो गए। तीनों ने मिलकर चुन्नी से नीति का गला घोंट दिया। इसके बाद पति ने फोन कर परिवार को बताया कि नीति की हार्ट फेल होने से मौत हो गई है। रात करीब 11:50 बजे फोन आने के बाद वे गांव लोटनी पहुंचे। वहां नीति घर के अंदर मृत पड़ी थी। गले पर थे निशान उसके गले पर निशान थे, हाथों पर चोट के निशान दिखाई दिए और कपड़े भी फटे हुए थे। यह देखकर परिवार ने हत्या की आशंका जताई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। करीब एक साल पहले भी आरोपी ने नीति से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था। उस समय भी पंचायत के जरिए समझौता कराया गया था, लेकिन आरोपी टॉर्चर करता रहता था। पति फरार, पुलिस कर रही तलाश शिकायत पर इस्माइलाबाद थाना पुलिस ने पति गुलाब सिंह, सास कृष्णा देवी और ससुर रणवीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी पति फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। 2 डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम महिला के शव का पोस्टमॉर्टम दो डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। पोस्टमॉर्टम के दौरान फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि महिला की मौत गला घुटने से हुई है। जांच के लिए मृतका का विसरा सुरक्षित रखकर मोगीनंद (पंचकूला) स्थित फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण साफ होंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles