![]()
रेवाड़ी शहर के हंस नगर स्थित पूर्व सैनिक के घर में हुए धमाके के 3 दिन बाद भी मोहल्ला वासी खौफ में हैं। धमाके बाद बंद किए गए पीएनजी कनेक्शन कुछ उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन चालू नहीं करवाए। प्रारंभिक जांच में पीएनजी रिसाव से धमाके के पुलिस के दावों पर कंपनी के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। पहले पीएनजी रिसाव की थ्योरी को नकारने वाले आसपास के लोगों को भी इसमें सच्चाई नजर आने लगी है। दैनिक भास्कर ने लगातार तीसरे दिन ग्राउंड जीरो और राजेश पायलट चौक स्थित पीएजनी कार्यालय पहुंचकर सच्चाई पता लगाने का प्रयास किया, तो मोहल्ले की महिलाओं के मुंह से कुछ ऐसा ही सुनने को मिला। पता चलने पर करवाएंगे चालू मोहल्लावासी ममता ने कहा कि उनके घर गैस कनेक्शन है। धमाके बाद गैस सप्लाई बंद कर दी। अभी हमने कनेक्शन दोबारा चालू करवाने से मना कर दिया था। जब पता चल जाएगा, तब चालू करवाएंगे। यह गैस का हादसा है या ऐसे कुछ हुआ है। अभी चालू नहीं गैस मोहल्लावासी ममता ने कहा कि उनके घर गैस का कनेक्शन तो है, परंतु गैस अभी चालू नहीं है। बदबू तीन दिन से आ रही थी। कल 11 बजे के बाद बदबू आनी बंद हुई है। हादसे के बारे में अभी मैं तो कुछ नहीं कह सकती। खोलकर रखते थे दरवाजे मोहल्लावासी भावना ने कहा कि हमारे घर तन्नु के दूसरे दरवाजे के सामने हैं। जब ब्लास्ट के समय अपने कमरे में थी और फोन देख रही थी। एकदम तेज आवाज आई, मुझे लगा कि कहीं मेरे घर का आगे वाला हिस्सा तो नहीं गिर गया। यह सब चंद सैकेंड था। इनका कूलर मेरे घर के साइड गिरा हुआ था। आंटी का बेटा दौड़ता आ रहा था। फिर पता चला कि कुछ हुआ है इधर। आंटी और लड़की को गोद में उठाकर ला रहे थे। चंद सेकेंड में सबकुछ हो गया। साढ़े 3 दिन हमें गैस की बदबू के कारण टॉयलेट और घर के दरवाजे भी खोलकर रखने पड़ते थे। बाहरी एरिया में सोने में भी समस्या हो रही थी। गड्ढा खोदने पर नहीं आ रही बदबू मोहल्लावासी सुनीता ने कहा कि उनकी गैस परसों बंद की थी। कल पौने 4 बजे चालू की, पहले स्मैल आती थी। जब से गड्डा खोदा है, तब से नहीं आ रही। स्मैल आती है तभी तो यह हादसा हुआ है। आज का दिन रहेगा अहम धमाके में गंभीर रूप से झुलसी पूर्व सैनिक की बेटी तन्नु का परिवार के अन्य लोगों का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे को बुधवार शाम करीब 4.30 बजे 72 घंटे पूरे होंगे। ऐसे में करीब 80 फीसदी तक झुलसी तन्नु के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है। परिवार की माने, हादसे में सभी 50 फीसदी तक झुलसे हैं, परंतु तन्नु को लेकर अधिक चितिंत दिखाई दिए। चचेरे भाई राहुल ने कहा कि बहन जब ठीक होकर घर आ जाएगी, तभी उन्हें पूरा विश्वास होगा। अब तक तो अस्पताल में उससे किसी को बात भी नहीं करने दी जा रही। बच्चों के आने से पहले धमाका तन्नु अपने घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। रविवार को छुट्टी के दिन भी बच्चों को पढ़ाने के लिए बुलाया हुआ था। बच्चों के आने से पहले वह कपड़े प्रेस कर रही थी। इसी दौरान बच्चों के ट्यूशन पढ़ने के लिए आने से पहले धमाके के कारण हादसा हो गया। मंगनी के बाद 25 नवंबर का दिन तन्नु की शादी के लिए फिक्स किया हुआ है। उनके पड़ोसियों ने यह बात बताई। जानिए क्या है मामला पूर्व सैनिक सतबीर चौहान के घर में रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे जोरदार धमाका हुआ। जिसमें सतबीर के साथ सीआरपीएफ जवान पड़ोसी जयभगवान के अलावा बेटी तन्नु, नाती खुशी झुलस गई थी। पत्नी मधु भी चपेट में आई। सभी दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन है। जिनमें से तन्नु की स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट आने में लगेगा समय डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने कहा कि फारेसिंक रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा। IGL की पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के अधिकारी भी अपने स्तर पर जांच कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पीएजनी रिसाव हादसे का कारण माना जा रहा है। हादसे के कारणों की वास्तविकता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। घर में रखे उपकरण सुरक्षित मिले धमाके के बाद घर के दरवाजे, खिड़की, शीशे टूट गए थे। गली में सामने बने मकान की दीवार पर जले हुए शीशे के टुकड़े चिपके मिले थे। घर में रखें गैस के 3 सिलेंडर, फ्रीज और प्रेस सुरक्षित मिले थे। जिससे हादसे के बाद धमाका सभी के लिए रहस्य बना रहा। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस भले ही दावा कर रही हो, परंतु स्पष्ट रूप से कहने से बच रही है।
Source link
रेवाड़ी में धमाके के 3 दिन बाद भी दहशत:लोगों ने दोबारा चालू नहीं करवाए PNG कनेक्शन; जांच रिपोर्ट का इंतजार







