![]()
फरीदाबाद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर के पास स्थित एक शराब के अहाते और उससे सटे गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखी लाखों रुपए कीमत की शराब की पेटियां और उनमें रखी शराब की बोतलें जल गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा कारण प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बारिश के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सबसे पहले शराब के अहाते में आग लगी, जिसके बाद आग तेजी से फैलते हुए पास बने शराब के गोदाम तक पहुंच गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां रखी हुई थीं, जो देखते ही देखते आग की चपेट में आ गईं। कई घंटे के बाद आग पर काबू पाया आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कर्मचारियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। एहतियात के तौर पर शराब के ठेके को भी पूरी तरह खाली करा दिया गया, जिससे आग आगे न फैल सके। पुलिस कर रही मामले की जांच सराय ख्वाजा थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
Source link
फरीदाबाद मे शराब गोदाम-अहाते में लगी आग:लाखों रुपए की शराब जली; बारिश से शॉर्ट-सर्किट की आशंका







