spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में ट्रक ने दुकानदार को कुचला, मौत:सिर के ऊपर से गुजरे टायर; हादसे का CCTV आया सामने




रोहतक के गांव गुढ़ाण में परचून दुकानदार को तेज रफ्तार हाईवा (ट्रक) ने कुचल दिया। ट्रक का टायर व्यक्ति के सिर और शरीर के ऊपर से गुजरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है। सूचना मिलने पर कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान करीब 52 वर्षीय गांव गुढ़ाण निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई। मृतक के बेटे मोहित ने बताया कि उसके पिता नरेश कुमार की गांव के हनुमान मंदिर के पास परचून की दुकान है। रात साढे 11 बजे एक तेज रफ्तार हाईवा ने उसके पिता को टक्कर मारते हुए कुचल दिया, जिसके कारण नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी में कैद हुई घटना तेज रफ्तार हाईवा द्वारा नरेश कुमार को कुचलने का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें साफ दिखाई दिया कि कैसे हाईवा ने व्यक्ति को कुचल दिया। साथ ही आरोपी हाईवा को लेकर मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी के आधार पर हाईवा की पहचान करते हुए ड्राइवर को काबू किया गया। जांच अधिकारी बोले-आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है कलानौर थाना के जांच अधिकारी पीएसआई आशीष कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को हाईवा द्वारा कुचलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर हाईवा की पहचान करते हुए आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles