spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में 500 ग्राम हेरोइन मिला:2 तस्कर गिरफ्तार, एक स्कूटी बरामद; पुलिस मामले की जांच में जुटी




मोगा जिले की कोटईसे खां पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आधा किलो (500 ग्राम) हेरोइन के साथ दो तस्करों को एक एक्टिवा स्कूटरी सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीएसपी धर्मकोट सुखविंदर सिंह बराड़ के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता रानी इलाके में गलत तत्वों और नशा तस्करों को काबू करने के लिए चेकिंग कर रही थीं, तभी उन्हें एक गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दाना मंडी गांव मंदर में छापा मारा। वहां से सावन मसीह उर्फ गैरी निवासी गांव चूरा अटारी और अर्जुन उर्फ डडो निवासी गांव अटारी को काबू किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा स्कूटरी बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोटईसे खां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी धर्मकोट सुखविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान उनसे यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि वे यह हेरोइन कहां से लाए थे और कब से इस धंधे में शामिल हैं। डीएसपी बराड़ ने उम्मीद जताई कि इस मामले में हेरोइन बिक्री से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles