spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में SDM ने स्कूल का निरीक्षण किया:बच्चों को पढ़ाया;बोले-अफसरशाही और जमीनी हकीकत के बीच दूरी होगी कम




भिवानी के तोशाम से एसडीएम संदीप कुमार ने मंगलवार को स्थानीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत “अधिकारी-एक दिन शिक्षक” अभियान शुरू की। हरियाणा सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए नई पहल शुरू की है। नई शिक्षा नीति के तहत अब आईएएस और एचसीएस अधिकारी स्कूलों में जाकर न सिर्फ व्यवस्था की जांच करेंगे बल्कि बच्चों को कक्षा में पढ़ाएंगे भी। एसडीएम संदीप कुमार महीने में कम से कम एक सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण करके स्कूल में बिल्डिंग, सफाई, मिड-डे मील, टीचर अटेंडेंस और बच्चों की पढ़ाई की स्थिति चेक करके बच्चों को उनकी पसंद के विषय पर एक पीरियड जरूर पढ़ाएंगे। यह लक्ष्य बच्चों को प्रशासन, करियर और मोटिवेशन से जोड़ना है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सहित स्कूल प्रिंसिपल व अन्य अध्यापक मौजूद रहे। कमियां 15 दिन में दूर होंगी एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि निरीक्षण के बाद अधिकारी 48 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करेंगे। कमियों को 15 दिन में दूर किया जाएगा। वहीं अधिकारी अभिभावकों और शिक्षकों से बैठक कर स्कूल की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर समाधान का प्रयास करेंगे। इस कदम से अफसरशाही और जमीनी हकीकत के बीच की दूरी कम होगी। अधिकारी खुद देखेंगे कि सरकारी योजनाएं धरातल पर कैसे काम कर रही हैं। इससे बच्चों को भी बड़े अधिकारियों से सीखने और प्रेरणा लेने का मौका मिलेगा। पहले चरण में ये अभियान 10वीं और 12वीं कक्षा वाले स्कूलों में शुरू किया गया है। धीरे-धीरे इसे सभी सरकारी स्कूलों में लागू किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles