![]()
सिरसा में नेशनल हाईवे-9 पर मंगलवार अल सुबह पराली की गांठों के बड़े-बड़े बंडल सड़क पर बिखर जाने से एक तरफ का मार्ग बाधित हो गया। सड़क पर दूर तक फैली पराली के कारण हादसे की आशंका बन गई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे स्वयंसेवकों ने रुककर सड़क से पराली हटाने का कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग पूरी तरह साफ कराया गया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने की आशंका जानकारी के अनुसार, घटना ओढ़ां के पास नेशनल हाईवे-9 पर हुई। सुबह के समय सड़क पर बड़ी संख्या में पराली के गट्ठर बिखरे पड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि ये किसी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिर गए होंगे। बताया जा रहा है कि काफी देर तक पराली सड़क पर पड़ी रही, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। राहगीरों ने दिखाई जिम्मेदारी हाईवे से गुजर रहे सिरसा डेरा के स्वयंसेवकों ने स्थिति को देखते ही अपनी यात्रा रोक दी और सड़क से पराली हटाने में जुट गए। उन्होंने मिलकर एक-एक गांठ को सड़क से हटाया, जिससे यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान कई वाहन चालकों ने भी सहयोग किया और उनके इस प्रयास की सराहना की। पुलिस को नहीं थी सूचना सूत्रों के अनुसार घटना की जानकारी ओढ़ां थाना पुलिस को भी नहीं थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय हाईवे पर पराली से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अक्सर गुजरते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। समय रहते टला बड़ा हादसा स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क से पराली नहीं हटाई जाती तो कोई बड़ा सड़क हादसा हो सकता था। सड़क साफ होने के बाद दोनों ओर से यातायात सामान्य हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। प्रशासन से हाईवे पर नियमित निगरानी और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग भी की गई।
Source link
सिरसा में हाईवे पर बिखरी पराली से टला हादसा:आधे घंटे बाद सेवादारों ने हटाई; ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने की आशंका







