![]()
पंजाब में लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिम हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के चलते अधिकतर बसों का संचालन रोक दिया गया है। हालांकि, जो बसें बाहरी राज्यों में गई हैं, उनके कर्मचारी रूट पूरा करने के बाद हड़ताल में शामिल होंगे। मुलाजिमों का कहना है कि उनकी मुख्य मांग नया डीसी रेट लागू करना है। आरोप है कि सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। उनका कहना है कि नया डीसी रेट लागू होने पर उनकी मासिक सैलरी में करीब 1,800 रुपये की बढ़ोतरी होगी। दो महीने से लेबर से कम बेतन मिल रहा पंजाब रोडवेज पनसब पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्क्सस यूनियन पंजाब के प्रधान रेशमजीत सिंह गिल ने बातया कि नए डीसी रेट का 15% वेतन वृद्धि लागू न किए जाने के विरोध में पनबस के 18 डिपो बुधवार सुबह से बंद कर दिए गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले दो महीनों से उन्हें लेबर रेट से कम वेतन दिया जा रहा है। इस संबंध में पहले भी वेतन वृद्धि लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जल्दी हो अदायगी, वरना संघर्ष लंबा
कर्मचारियों का कहना है कि इस महीने भी पुराने और कम रेट के अनुसार वेतन जारी किया गया, जिसके विरोध में बसों का संचालन रोक दिया गया। उनकी मांग है कि 15% वेतन वृद्धि तुरंत लागू की जाए, पिछले दो महीनों का एरियर दिया जाए और इस संबंध में पनबस मुख्यालय जल्द आधिकारिक पत्र जारी करे।्र
Source link
पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल शुरू:पनबस मुलाजिम स्ट्राइक पर गए; डीसी रेट लागू नहीं करने पर जताया विरोध







