spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले पार्षद भारत भ्रमण पर:रतिया नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया, 9 जुलाई को होगा मतदान




फतेहाबाद जिले की रतिया नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति खन्ना के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 9 जुलाई को मतदान होगा। लेकिन मतदान से पहले, रतिया के अधिकांश पार्षद भारत भ्रमण पर निकल गए हैं। सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष समर्थक और अध्यक्ष विरोधी दोनों खेमे अपने-अपने पार्षदों को लेकर भारत भ्रमण पर गए हैं। ये पार्षद अब सीधे 9 जुलाई को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में होने वाले अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में ही पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि रतिया नगर पालिका के 17 में से 14 पार्षदों ने हाल ही में जिला उपायुक्त को शिकायत पत्र देकर अध्यक्ष प्रीति खन्ना के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। इस पर जिला उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। दोनों गुट रणनीति बनाने में जुटे अतिरिक्त उपायुक्त ने 9 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान निर्धारित किया है। इसे लेकर अध्यक्ष प्रीति खन्ना और विरोधी पक्ष के पार्षद अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। पार्षदों के इस भारत भ्रमण को लेकर रतिया शहर में काफी चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों ने अविश्वास प्रस्ताव में जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है और अपने-अपने समर्थक पार्षदों को रतिया से दूर ले गए हैं। अध्यक्ष प्रीति खन्ना का पक्ष उत्साहित बताया जा रहा है। अब 9 जुलाई को ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि अविश्वास प्रस्ताव पारित होता है, स्थगित होता है या पहले की तरह रद्द हो जाता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles