spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Palwal Shop Theft: Rs 1.80 Lakh & Mobile Stolen; Accused Arrested



पलवल पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।

पलवल के होडल-नूंह मार्ग पर स्थित उटावड़ गांव में दुकान से लाखों की चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई नकदी और मोबाइल फोन बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

.

यह घटना उटावड़ गांव के चौक पर स्थित एक दुकान में हुई थी। दुकान के कैश काउंटर की दराज से 1 लाख 80 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन चोरी हुआ था।

उटावड़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि 30 जून को उटावड़ गांव निवासी इरफान ने शिकायत दर्ज कराई थी। इरफान होडल-नूंह मार्ग पर उटावड़ चौक पर बैंक ऑफ बड़ौदा का सेवा केंद्र चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी दुकान के कैश काउंटर की दराज में 1.80 लाख रुपए नकद रखकर पास की दुकान में गए थे। वापस आने पर दराज टूटी मिली और नकदी गायब थी।

दुकान का काउंटर तोड़कर की गई चोरी

इसके अलावा, पड़ोस की समीम खान की दुकान का काउंटर भी तोड़कर रुपए और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर भीमसीका गांव निवासी सैकुल का नाम चोरी के मामले में सामने आया।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उटावड़ थाना पुलिस ने आरोपी सैकुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ और बरामदगी के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 1.80 लाख की नकदी और मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

रिमांड पूरा होने पर आरोपी को अदालत में दोबारा पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles