![]()
फ़रीदाबाद के सराय थाना क्षेत्र में शराब के ठेके के बाहर युवकों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई युवक आपस में गाली-गलौज करते हुए हाथापाई और डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना सराय थाना क्षेत्र में शराब के ठेके के बाहर हुई। यह पूरा विवाद शराब के ठेके के पास बनी एक दुकान से ठंडे पानी की बोतल न मिलने को लेकर शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब 10 से 15 मिनट तक कहासुनी और मारपीट होती रही, जिसके बाद सभी युवक वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि झगड़े में शामिल युवक कौन थे और वे कहां के रहने वाले हैं।
जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद बताया जा रहा है कि कुछ युवक ठेके के पास पहुंचे थे और वहां मौजूद दुकान से ठंडा पानी मांग रहे थे। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। थोड़ी ही देर में वहां कई अन्य युवक भी पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक हाथों में डंडे लिए हुए हैं और एक युवक को घेरकर पीट रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दो युवक आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। एक को उठाकर पटका, मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड करते रहे वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि मारपीट के दौरान एक युवक जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद पीछे से आए लंबे बालों वाले एक युवक ने उसे उठाकर फिर से जमीन पर पटक दिया। आसपास खड़े कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते रहे, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक दूसरे को जानते थे आरोपी यह भी कहा जा रहा है कि झगड़े में शामिल कुछ युवक बदरपुर बॉर्डर और लक्कड़पुर इलाके के रहने वाले हैं और उनमें से कुछ एक-दूसरे को पहले से जानते भी हैं। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष कोई शिकायत नहीं दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि झगड़ा करने वाले कुछ युवक एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच किसी पुराने मनमुटाव को लेकर भी विवाद हो सकता है। इस मामले में सराय थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी को भी झगड़े के पीछे की सही वजह की जानकारी नहीं मिल सकी। लोगों ने सिर्फ इतना बताया कि कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे।
मारपीट की तश्वीरें
Source link







