spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में तालाब में डूबे दो किशोर, मौत:नहाते वक्त हुआ हादसा, दोस्त को बचाते हुए बिगड़ा दोनों का संतुलन




पानीपत जिले के गांव सिवाह में एक तालाब में नहाने गए 3 दोस्तों में से 2 किशोरों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक दोस्त को गहरे पानी में डूबता देख बाकी दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की जांबाज कोशिश की थी। लेकिन इस दौरान वे खुद गहरे पानी की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक तो सकुशल बाहर निकल आया, लेकिन दो अन्य दोस्तों की की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे सिवाह गांव में मातम पसरा हुआ है। नहाने उतरे थे तीन दोस्त, बचाने के चक्कर में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सिवाह गांव के रहने वाले तीन दोस्त भीषण गर्मी से राहत पाने और नहाने के लिए गांव के ही तालाब (जोहड़) पर गए हुए थे। तीनों दोस्त तालाब के पानी में उतरकर नहा रहे थे कि इसी दौरान उनमें से एक दोस्त अचानक गहरे पानी की तरफ चला गया और डूबने लगा। उसे पानी में छटपटाता और डूबता देख बाहर खड़े दोनों दोस्तों ने इंसानियत और दोस्ती का फर्ज निभाते हुए उसे बचाने के लिए तुरंत गहरे पानी की तरफ हाथ बढ़ाया। गहराई और दलदल होने के कारण दोनों खुद को संभाल नहीं पाए वे दोनों डूब रहे दोस्त को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास करने लगे, लेकिन पानी की गहराई और नीचे दलदल अधिक होने के कारण दोनों खुद को संभाल नहीं पाए और गहरे पानी में समा गए। इस बीच, जो दोस्त पहले डूब रहा था, वह किसी तरह छटपटाते हुए सकुशल पानी से बाहर निकलने में कामयाब रहा। तालाब के बाहर पहुंचे जीवित बचे युवक ने बदहवास हालत में शोर मचाया और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। चीख-पुकार सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण तालाब की तरफ भागे। ग्रामीणों ने तुरंत तालाब के गहरे पानी में उतरकर दोनों डूबे हुए बच्चों की तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद निकाले शव काफी मशक्कत और कड़ी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने दोनों किशोरों को पानी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय मुकेश निवासी गांव सिवाह और करीब 15 वर्षीय अनीस के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि किशोर अनीस यहां गांव सिवाह में अपने मामा के घर पर रहता था। परिजन और ग्रामीण दोनों को तुरंत नाजुक हालत में इलाज के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों की टीम ने दोनों की गहनता से जांच की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों किशोरों की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles