![]()
सिरसा में एक पार्षद प्रतिनिधि को उसी के वार्ड के लोगों ने खरी-खोटी सुना दी। वजह है कि वार्ड में पिछले कुछ दिनों से सीवरेज की भारी समस्या बनी हुई है। सीवरेज लगातार बैक मार रहा है और गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया है। लोगों ने पार्षद को भी अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। लोग आज बुधवार को गुस्साए हुए थे। पार्षद प्रतिनिधि भी वहां पहुंच गया। इस पर गुस्साए लोगों ने पार्षद प्रतिनिधि को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा, पार्षद फोटो खिंचवाने के लिए आ जाता है, परंतु काम कुछ करता नहीं है। पार्षद प्रतिनिधि मुकेश रोहिल्ला ने कहा- मैंने चप्पल उतारकर खुद साफ कराने का काम किया है। आप लोग कस्सी उठाकर सही कर लो। इस पर लोगों ने पार्षद प्रतिनिधि से कहा, क्या ये काम है कि जूते निकालकर फोटो खिंचवानी है। अगर हमें ही साफ करना है तो तुझे क्यों पार्षद बनाया है। लोग बोले-चल अपना काम कर, हम खुद कर लेंगे इस दौरान लोगों ने पार्षद प्रतिनिधि से कहा कि, चल अपना काम कर, हम खुद कर लेंगे। कोई लोड लेने की जरूरत नहीं है। हम खुद ही करवा लेंगे। लोगों ने घरों में घुसा सीवरेज का पानी दिखाया और कहा, पार्षद नंबर बनाने के लिए आ जाता है। रोहिल्ला को फोटो खिंचवाने का शौक है। किसी बड़े घरवाले के घर ऐसा हाल होता तो खुद जाकर साफ करवाता। जानकारी के अनुसार, यह मामला शहर के रानियां रोड स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर के नजदीक वार्ड नंबर 22 का है। वार्ड में पिछले कुछ दिनों से सीवरेज लाइन ब्लॉक है और गंदा पानी गली में खड़ा रहता है। कुछ लोगों के घरों में भी ये गंदा पानी अंदर घुस गया है। मच्छर जनित बीमारी फैलने का भी डर हो गया है। एक तरह से लोगों को जीना दुभर हो गया है और न सही से रह पाते तो न सो पाते। जेई को बताया, कोई रिस्पांस नहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से यहां के लोग और दुकानदार परेशान है। यहां पर न जेई तो न एक्सईएन आया है। बुधवार को उनकी जेई से फोन पर बात हुई थी और उसने वीडियो मंगवाई थी। वॉट्सप पर वीडियो भेजने के 2 घंटे बाद भी नहीं देखी। कोई रिस्पांस नहीं दिया। ये मैन लाइन पूरी ब्लॉक है। मुकेश रोहिल्ला को सफाई के लिए कहा तो उसने कहा कि पहले मिट्टी उठानी पड़ेगी। वो सही करा लो। ये गीली मिट्टी कैसे उठेगी। 200 घरों में समस्या स्थानीय लोगों ने बताया, यहां वार्ड के करीब 200 घरों में इस तरह की समस्या है और गंदे पानी से दुर्गंध हो गई है। घरों में रहना मुश्किल हो गया है। फोटो खिंचवाने के लिए ही काम करता है। अगर काम ही नहीं करना तो यहां आया ही क्यों। राजनीति के लिए छवि खराब कर रहे : रोहिल्ला मामले में पार्षद प्रतिनिधि मुकेश रोहिल्ला ने मीडिया को दिए बयान में कहा, उनकी पत्नी सरोज वार्ड 22 की पार्षद है। खुद वार्ड में सफाई करवाता और सीवरेज ठीक कराए है। पब्लिक हेल्थ के जेई और एसडीओ से बातचीत करने के बाद मंदिर के साथ लगता सीवर प्राइवेट है, न कि सरकारी। मंदिर के पास ये सीवरेज हॉल बनाकर ढक्कन रखा हुआ है। 4-5 दिन पहले खुद मैंने सफाई करवाई थी। सीवर में ये मिट्टी निकालने के बाद ही खुलेगा। आज कुछ लोग राजनीति करने के लिए उनकी छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। ये षडयंत्र कामयाब नहीं होने दूंगा। किसी से सहयोग नहीं मांगा और मैंने खुद काम किया है।
Source link
सिरसा में सीवरेज समस्या पर पार्षद प्रतिनिधि को घेरा:घरों में गंदा पानी घुसने से रोष; बोले- फोटो खिंचाने का काम करता है







