spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में जलभराव के लिए संबंधित विभाग होगा जिम्मेदार:डीसी बोले- अधिकारी हाइड्रोलिक मशीन और उपकरणों से मानसून से पहले सुनिश्चित करें सफाई




डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिले में कहीं भी जलभराव होता है तो उसके लिए संबंधित विभाग जिम्मेदार होगा। जिले और शहर में कोई भी नाला और ड्रेन बिना सफाई नहीं रहे। हाइड्रोलिक मशीन और उपकरणों का प्रयोग कर बरसात का मौसम शुरू होने से पहले संबंधित विभाग नालों और सीवर की सफाई सुनिश्चित करें। मानसून सीजन में बरसात के मद्देनजर जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए टीम पूरी तरह अलर्ट रहें और फील्ड में जाकर संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा करें ताकि जिला में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने बुधवार को रेलवे रोड, गढ़ी बोलनी रोड, आनंद नगर, दक्ष प्रजापति चौक, मॉडल टाउन, दिल्ली रोड पर सीवर और नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से यह बात कही। आपसी तालमेल से करें काम डीसी ने नालों, ड्रेन और सीवर की सफाई पर मेरी नजर रहेगी। सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें। जिससे बरसात के मौसम में जलभराव से आमजन को परेशानी नहीं हो। उन्होंने बरसात की संभावना देखते ही टीम को अलर्ट रखने के निर्देश दिए। सभी विभाग अपने कर्मचारियों को जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में उपकरण और संसाधन मुहैया करवाने के निर्देश दिए। चिह्नित स्थानों पर रहे अलर्ट डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि कई ऐसे क्षेत्र होता है, जहां बरसात के मौसम में जलभराव होता है। संबंधित विभागों के अधिकारी पहले से ऐसे स्थानों को चिह्नित करें। पानी निकासी के लिए पंप लगाना सुनिश्चित करें। शहर में कहीं भी जलभराव न हो, इसके लिए समय से नालों और सीवरों की सफाई करें। संबंधित विभागों के अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में खुद मॉनिटरिंग कर जलभराव से निपटने के पुख्ता प्रबंध करें। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles