spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उकलाना के दो गांवों को मिला भाखड़ा नहर का पेयजल:JJP जिलाध्यक्ष अनिल बोले- दुष्यंत चौटाला की पहल से 8 करोड़ की परियोजना पूरी




जननायक जनता पार्टी के हिसार जिलाध्यक्ष अनिल बालकिया ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पहल और प्रयासों के कारण उकलाना हलके के गांव बिठमड़ा और सुरेवाला के ग्रामीणों का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है। अब दोनों गांवों के लोगों को भाखड़ा नहर का स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। अनिल बालकिया ने कहा कि लगभग तीन वर्ष पहले, जब दुष्यंत चौटाला हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री थे, तब गांव बिठमड़ा में आयोजित एक जनसभा के दौरान दोनों गांवों के ग्रामीणों ने उन्हें भाखड़ा नहर से विशेष पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए दुष्यंत चौटाला ने मौके पर ही परियोजना को स्वीकृति देने का आश्वासन दिया था। दुष्यंत चौटाला ने स्वीकृत किए थे 8 करोड़ : अनिल उन्होंने बताया कि इसके बाद करीब 7 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण के लिए लगभग 8 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करवाई गई। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी करवाई गई और निर्माण कार्य शुरू कराया गया। लगभग ढाई से तीन वर्ष में यह परियोजना पूरी होने के बाद अब दोनों गांवों में भाखड़ा नहर का स्वच्छ पेयजल पहुंचना शुरू हो गया है। अनिल बालकिया ने कहा कि यह परियोजना पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने बिठमड़ा और सुरेवाला के ग्रामीणों तथा उकलाना क्षेत्र की जनता की ओर से दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया। डिप्टी सीएम रहते हुए दुष्यंत ने कराए कई विकास कार्य उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान दुष्यंत चौटाला ने उकलाना हलके में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य करवाए। किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध कराने हेतु करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़े माइनर का निर्माण कराया गया। इसके अलावा लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से उकलाना में आधुनिक विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) के निर्माण की परियोजना भी शुरू करवाई गई। उन्होंने दावा किया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा, जिनका लाभ आज भी क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। उकलाना मंडी में भी पहुंचाया गया पेयजल अनिल बालकिया ने कहा कि तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से उकलाना मंडी में भी लगभग 6.50 करोड़ रुपए की लागत से भाखड़ा नहर का पेयजल पहुंचाने की परियोजना सफलतापूर्वक पूरी की गई थी। इस परियोजना के तहत विशेष पाइपलाइन बिछाकर उकलाना मंडी तक भाखड़ा नहर का स्वच्छ (नीला) पानी पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने उकलाना मंडी, बिठमड़ा और सुरेवाला के लोगों से भाखड़ा नहर का पानी उपलब्ध कराने का जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया। वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है और आज ग्रामीण उनके इस प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles