spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

टोहाना में नगर परिषद की कार्रवाई पर भड़के दुकानदार:बिना नोटिस तोड़फोड़ का लगाया आरोप, अधिकारी बोले-पहले अनाउंसमेंट करावा




फतेहाबाद जिले के टोहाना में नगर परिषद की टीम ने बुधवार को न्यू प्रभाकर कॉलोनी और रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी से सड़क किनारे लगे बोर्ड, होर्डिंग और अस्थायी ढांचे हटाए गए। कार्रवाई के बीच दुकानदारों ने प्रशासन पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने और बिना नोटिस तोड़फोड़ करने के गंभीर आरोप लगाए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि 100 फुट चौड़ी सड़क 30 फुट की भी नहीं रह जाती, लेकिन कार्रवाई में चुनिंदा लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। वहीं, मौके पर मौजूद पार्षद प्रतिनिधि अमित भाटिया ने इस कार्रवाई को सही ठहराया। एक व्यक्ति ने कहा कि प्रशासन ने बहुत अच्छा काम किया है, क्योंकि अतिक्रमण के कारण 100 फुट की सड़क पर जाम लगता था। उन्होंने मांग की कि अतिक्रमण शुरू से आखिर तक हटना चाहिए। दुकानदारों ने नगर परिषद पर लगाए आरोप दुकानदार तरसेम ने बताया कि उन्होंने अपने बोर्ड बिल्कुल पीछे लगाए थे, फिर भी प्रशासन ने उन्हें तोड़ दिया। एक अन्य दुकानदार ने कैमरे पर कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही 10 मिनट का समय मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों के रैंप को पहले ही छोड़ दिया गया और यह कार्रवाई बंदा बहादुर की मूर्ति बनाने के नाम पर की जा रही है। अधिकारी बेले- पहले अनाउंसमेंट करवाई गई इस मामले पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले अनाउंसमेंट करवाई गई थी। जिसने अपना सामान नहीं हटाया, उसे उठा लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाना आवश्यक है। ‘लगातार जारी रहेगा अभियान’ कार्रवाई के दौरान नगर परिषद का ट्रैक्टर और जेसीबी मौके पर मौजूद रहे। सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे रहे। कुछ दुकानदार अपना सामान खुद हटाते दिखे, जबकि जेसीबी ने कई बोर्ड और होर्डिंग उखाड़ दिए। प्रशासन का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles