spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र में कंप्यूटर इंजीनियर की मौत:होटल के कमरे में मिला बेहोश, शिमला से नोएडा लौटते वक्त बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम




हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नोएडा के कंप्यूटर इंजीनियर की संदिग्ध हालात मौत हो गई। शिमला से ड्यूटी जॉइन करने जाते वक्त रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर इंजीनियर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर उतर गए थे। यहां स्टेशन के पास एक होटल में कमरा लिया, लेकिन अगले दिन कमरे से बाहर नहीं निकले। मृतक की पहचान कुश शर्मा (48) के रूप में हुई। कुश शर्मा नोएडा में एक आईटी कंपनी में इंजीनियर थे। वे अभी नोएडा के गौतमबुद्ध नगर में रहते थे। कुश 2 दिन से होटल के कमरे में रुके हुए थे। यहां तबीयत बिगड़ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया, मगर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। कमरे में मिले बेहोश पुलिस के मुताबिक, कुश शर्मा शिमला से नोएडा लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसलिए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर उतरकर कुश ने स्टेशन के पास ही होटल में कमरा लिया। यहां कमरा लेने के बाद कुश अपने कमरे से बाहर नहीं आए। होटल वर्कर ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश भी की। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो कुश शर्मा बेड पर बेहोश पड़े थे। यहां से पुलिस उनको LNJP अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान कुश शर्मा ने दम तोड़ दिया। पुलिस को कुश के कमरे से दिमागी बीमारी की दवाइयों के रैपर मिले थे। दिमागी तौर पर परेशान था कुश नितेश शर्मा के मुताबिक, उसका चचेरा भाई कुश शर्मा पिछले 7-8 आठ साल से दिमागी बीमारी से परेशान था। उसका नोएडा से इलाज भी चल रहा था। सोमवार के दिन कुश को अपनी कंपनी दोबारा जॉइन करनी थी। शायद दवा के ओवरडोज से कुश की मौत हुई है। कुश के परिवार में पत्नी और 8 साल की बेटी है। विसरा जांच के लिए भेजा फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि मौत के सही कारण की पुष्टि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। विसरा जांच के लिए पंचकूला के मोगीनंद लैब भेजा गया है। उधर, पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles