spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में ट्रैफिक का नया ट्रायल शुरू:साइबर पार्क के सामने यू-टर्न खुला, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी




गुरुग्राम के शंकर चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने नया ट्रायल शुरू किया है। इसका उद्देश्य साइबर सिटी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना और वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाना है। यह ट्रायल रविवार, 28 जून से प्रभावी हो गया है। इस व्यवस्था के तहत, साइबर पार्क के सामने बने यू-टर्न को खोल दिया गया है। इससे विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों का संचालन बेहतर ढंग से हो सकेगा। साइबर सिटी जाने वाले वाहन चालक पहले वाले यू-टर्न का उपयोग करेंगे नई व्यवस्था के अनुसार, साइबर सिटी की ओर से आने वाले और वापस साइबर सिटी जाने वाले वाहन चालक पहले वाले यू-टर्न का उपयोग करेंगे। वहीं, NH-48, राजीव चौक, इफको चौक और उद्योग विहार से साइबर सिटी जाने वाले वाहन चालकों को साइबर पार्क बिल्डिंग के सामने बने नए यू-टर्न का इस्तेमाल करना होगा। डूंडाहेड़ा से साइबर सिटी जाने वाले वाहन चालकों को एंबिएंस मॉल के सामने बने अंडरपास का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य शंकर चौक पर वाहनों के दबाव को कम करना और ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत प्रदान करना है। निर्धारित रूट का पालन करने की अपील ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने और मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि यदि यह ट्रायल सफल रहता है और ट्रैफिक संचालन में सकारात्मक परिणाम देता है, तो इस व्यवस्था को भविष्य में स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles