![]()
फतेहाबाद जिले की टोहाना सिटी थाना पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान टोहाना की गुप्ता कॉलोनी निवासी देवीलाल और कैथल के गांव फरल निवासी शगुन के रूप में हुई है। युवक पर 14 जून को दुकान पर आकर हमला किया गया था। सिटी थाना टोहाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि टोहाना की गीता कॉलोनी निवासी आशू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह भूना रोड स्थित मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान पर काम करता है। 14 जून को वह दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए चार युवकों ने लकड़ी के डंडों से उस पर हमला कर दिया। सिर, हाथ व पैरों में आई थी चोटें एसएचओ के अनुसार, हमले में युवक आशू के सिर, कमर, दोनों हाथों और पैरों पर चोटें आई। घायल को पहले नागरिक अस्पताल टोहाना तथा बाद में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। एसएचओ ने बताया कि इस संबंध में 15 जून को बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2) व 333 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
Source link
फतेहाबाद में मैकेनिक पर हमले के आरोपी पकड़े:दुकान पर काम करते समय किया हमला; एक आरोपी कैथल का निवासी







