spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पिंजौर के कोना जंगल में 26 खैर के पेड़ काटे:वन विभाग ने लकड़ी बरामद की, आरोपियों की तलाश में चलाया सर्च ऑपरेशन




पंचकूला जिले में पिंजौर ब्लॉक के कोना गांव के जंगल से खैर तस्करों ने 26 खैर के पेड़ काट दिए। वन विभाग को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कटी हुई लकड़ी बरामद कर ली। हालांकि, वन विभाग की कार्रवाई से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, तस्कर कटे हुए पेड़ों को ठिकाने लगाने की तैयारी में थे। वन विभाग ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं। विभाग को तस्करों द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन का नंबर भी मिल गया है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। फरार तस्करों की तलाश कर रही वन विभाग की टीम मोरनी वन मंडल के डीएफओ विशाल कौशिक ने बताया कि जंगल में खैर के पेड़ काटे जाने की सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने पुष्टि की कि मौके से कटी हुई खैर की लकड़ी बरामद कर ली गई है। डीएफओ ने कहा कि फरार तस्करों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles