spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गली में रखी लोहे की एंगल बच्चे पर गिरी, VIDEO:पानीपत में फैक्ट्री मालिक की लापरवाही ने ली जान, 6 साल का था बच्चा




पानीपत के पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सौंदापुर इलाके से लापरवाही की वजह से एक मासूम बच्चे की जान चली गई। यहां गली में अवैध और लापरवाही से रखी गई लोहे की भारी-भरकम एंगल खेलने के दौरान एक 6 वर्षीय बच्चे के ऊपर गिर गई। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गली में खेल रहा था मासूम, अवैध रूप से रखी एंगल बनी काल थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को दी गई शिकायत में मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के गांव मुबारकपुर निवासी और वर्तमान में पानीपत के सौंदापुर स्थित श्रवण वाली फैक्टरी में रहने वाले रघुनाथ ने बताया कि उनका 6 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ 26 जून की शाम करीब 4 बजे घर के बाहर गली में खेल रहा था। खेलते-खेलते मासूम सिद्धार्थ गली में ही अवैध तरीके से रखी गई लोहे की भारी एंगल पर चढ़ने लगा। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह भारी-भरकम लोहे की एंगल सिद्धार्थ के ऊपर ही आ गिरी। एंगल सीधे बच्चे के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर जाकर लगी, जिससे वह लहू-लुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। करनाल के अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद बदहवास परिजन और आसपास के लोग मासूम को तुरंत इलाज के लिए पानीपत से करनाल के सरला देवी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल लेकर भागे। वहां डॉक्टरों की टीम ने बच्चे को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट आने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान मासूम सिद्धार्थ की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रघुनाथ का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने आम रास्ते (गली) में अवैध और लापरवाही से भारी लोहा रखा हुआ था, जिसके कारण उनके मासूम बेटे की जान गई है। फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी हादसे के बाद शनिवार 27 जून को पुलिस को टेलीफोन के जरिए अस्पताल से सूचना मिली कि लोहे की एंगल गिरने से घायल हुए 6 वर्षीय सिद्धार्थ की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाने से पुलिस पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शिकायत और दस्तावेजों के आधार पर फैक्ट्री मालिक की घोर लापरवाही मानते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles