![]()
बठिंडा की ओडिया बस्ती से छह साल का एक बच्चा लापता हो गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम सरहिंद नहर में उसकी तलाश कर रही है। थर्मल पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रहा है।
.
लापता बच्चे की पहचान 6 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। उसकी मां ने बताया कि वह कल शाम जब काम से घर लौटीं तो सूरज घर पर नहीं मिला। बच्चों ने जानकारी दी कि सूरज सरहिंद नहर के पास नहा रहा था, जबकि कुछ अन्य लोगों का कहना है कि वह आसपास घूम रहा था।
पुलिस ने शुरू की जांच
थर्मल पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, आज सुबह केदार शाह के बेटे राजिंदर कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा कल शाम से लापता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और NDRF की टीमें मौके पर बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं।







