spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जगराओं में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप:हथियारों से हमला कर व्यक्ति को किया घायल; 9 लोगों पर केस




जगराओं के गांव झोरड़ा में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्रों समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। यह घटना उस समय हुई जब ठेके पर ली गई जमीन पर काम कर रहे दो भाइयों पर कथित तौर पर हथियारबंद लोगों ने कब्जा करने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में गुरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लुधियाना रेफर कर दिया। थाना हठूर के एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि गांव झोरड़ा निवासी जगरूप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। जगरूप सिंह के अनुसार, वह अपने भाई गुरजीत सिंह के साथ ठेके वाली जमीन पर काम कर रहे थे, तभी आरोपी सुखजीत सिंह अपने साथियों के साथ जमीन पर कब्जा करने की नीयत से वहां पहुंच गया। आरोपियों के पास असलहा होने का दावा शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों के पास धारदार हथियारों के अलावा असलहा भी था। आरोपियों ने गुरजीत सिंह पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अतिरिक्त, पीड़ित पक्ष के ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर थाना हठूर पुलिस ने जांच के बाद जगदेव सिंह उर्फ निक्का, अमनवीर सिंह उर्फ अमन, सुखजीत सिंह उर्फ बग्गी, सुखजीत सिंह के दोनों बेटों, आत्मा सिंह, आत्मा सिंह के भाई, उसका नौकर, बिंदर तथा कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 109, 324(4), 303(2), 329(3), 62, 115(2), 351(2), 191(3), 190 तथा आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 27, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles