spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार:देसी कट्टा और कारतूस बरामद; परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी




गुरुग्राम पुलिस ने 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और देसी कट्टे से फायर करने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। इस मामले में आरोपी के एक अन्य साथी की तलाश जारी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 25 जून को पुलिस चौकी निमोठ को सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि गांव निमोठ में एक व्यक्ति ने देसी कट्टा दिखाकर फायर करने का प्रयास किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल से देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया। इसी दौरान, पुलिस को सरकारी अस्पताल घैघोला से एक घायल महिला के भर्ती होने की जानकारी मिली। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की। घर में घुसकर मांगी थी 10 लाख रंगदारी अगले दिन, 26 जून को घायल महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। महिला ने बताया कि घटना के समय वह अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर मौजूद थी। तभी गांव निमोठ निवासी नरेंद्र उनके घर आया और उसके पति से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। जान से मारने की धमकी देकर हुआ था फरार महिला के अनुसार, नरेंद्र ने उसके पति की छाती पर देसी कट्टा तानकर फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। जब महिला ने आरोपी से कट्टा छीनने की कोशिश की, तो उसके हाथ में चोट लग गई। आरोपी मौके पर कट्टा छोड़कर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर सोहना में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान, पुलिस ने 27 जून को गांव निमोठ स्थित मंदिर रोड के पास से आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles