spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महाराष्ट्र का श्रद्धालु गोहाना आश्रम से लापता:रामपाल के प्रवचन सुनने आया था, बिना बताए निकाला; परिवार के साथ आया था




सोनीपत जिले के गांव धनाना स्थित सतलोक आश्रम से महाराष्ट्र का एक श्रद्धालु लापता हो गया है। 56 वर्षीय नारायण, पुत्र दशरथ, निवासी देऊलवाड़ी तहसील सिलोंड, जिला संभाजी नगर, महाराष्ट्र की गुमशुदगी की शिकायत उनके भतीजे अनिल दास ने थाना बरोदा में दर्ज कराई है। अनिल दास ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी चंदादासी, चाचा नारायण और चाची अनीता के साथ 14 जून को रामपाल महाराज के सतलोक आश्रम आए थे। उन्होंने यह भी बताया कि चाचा नारायण की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था। बिना किसी को बताए आश्रम से चले गए शिकायत के अनुसार, 14 जून की सुबह करीब 4 बजे नारायण बिना किसी को बताए आश्रम से चले गए। परिजनों ने आश्रम परिसर और आसपास के इलाकों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। थाना बरोदा पुलिस ने मंगलवार को इस शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लापता व्यक्ति की तलाश तेज कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles