![]()
भिवानी के दिनोद गेट पर 65 वर्षों से काबिज छह गरीब परिवारों को कथित तौर पर जबरन बेदखल करने के प्रयास के विरोध में मंगलवार को जनाक्रोश देखने को मिला। संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में विभिन्न वर्गों के लोगों ने प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन का पुतला फूंका। दुकानदार प्रवीन सैनी और सतवीर सैनी ने आरोप लगाया कि 16 जून को सिटी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह, सीआईए अधिकारी दशरथ, दिनोद गेट चौकी इंचार्ज राजेश कुमार और जैन चौकी इंचार्ज मनीष वालिया सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। उन्होंने छह परिवारों को दुकानें खाली करने के लिए कहा। परिवारों द्वारा संबंधित आदेश या कानूनी दस्तावेज मांगे जाने पर कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस चौकी में दी शिकायत, कार्रवाई न होने का आरोप वक्ताओं ने बताया कि इस मामले में 19 जून को दिनोद गेट चौकी में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई थी। हालांकि, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आम लोगों में रोष व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह लड़ाई केवल छह परिवारों की नहीं, बल्कि न्याय, संविधान और गरीबों के अधिकारों की रक्षा की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन प्रभावशाली लोगों के दबाव में काम करेगा तो समाज चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि गरीबों को उजाड़ने का हर प्रयास लोकतांत्रिक तरीके से विफल किया जाएगा। इस दौरान संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शिकायत में नामजद व्यक्तियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। बड़ा आंदोलन करने की दी चेतावनी समिति ने घोषणा की कि जल्द ही एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर पूरे भिवानी शहर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन और जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर हरियाणा के विभिन्न जिलों से सामाजिक, किसान, कर्मचारी, पिछड़ा वर्ग, दलित एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। वक्ताओं ने कहा कि यह संघर्ष किसी संगठन या व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि अन्याय, बाहुबल, दबंगई और गरीबों के अधिकारों के हनन के खिलाफ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा छह गरीब परिवारों की सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित किए जाए। प्रदर्शनकारियों में यह लोग रहे शामिल प्रदर्शनकारियों में दलित अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव पालवास, मुस्लिम समाज जिला प्रधान जोरावली अली, रोशन अली, किसान सभा तहसील प्रधान संतोष देशवाल, ओमप्रकाश दलाल, भिवानी व्यापार मंडल प्रधान जे.पी. कौशिक, ओबीसी ब्रिगेड सदस्य लालचंद जांगड़ा, पीटीआई जिला प्रधान दिलबाग जांगड़ा, रि. कर्मचारी नेता बलवान सिंह, पूर्व सैनिक एवं कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह ग्रेवाल, सैनी कल्याण परिषद महात्मा ज्योतिबा फुले जन कल्याण संगठन, सैनी विचार मंच, सैनी सभा भिवानी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी,एडवोकेट हितेश सैनी महम , संजय नरवाल, बॉबी मेहता, मनोज शर्मा, जनार्दन, मनीष शर्मा, पंकज शर्मा, शुभम, लता, आशीष शर्मा, दर्पण सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक, कर्मचारी एवं जनसंगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Source link
भिवानी में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका:65 साल से काबिज परिवारों को बेदखली का प्रयास, बोले- कार्रवाई न हुई तो होगा जनांदोलन







