spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:घर में घुसकर की थी वारदात, बचाव में आई महिलाओं से किया दुर्व्यवहार




पलवल जिले में क्राइम ब्रांच होडल की टीम ने बांसवा गांव में घर में घुसकर हमला करने के मामले में 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बांसवा गांव निवासी राकेश उर्फ भोला और रवि के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी राकेश उर्फ भोला एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट और मारपीट के पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर रही है। घर में घुसकर की थी मारपीट क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित हरेंदर उर्फ पिंकी ने थाना हसनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 20 जून की रात जब पीड़ित का परिवार घर पर सो रहा था, तभी राकेश उर्फ भोला, रवि, दीपक उर्फ सुक्का, मोहित और राहुल अवैध हथियारों के साथ आए। आरोपियों ने पहले घर के मुख्य गेट पर ईंट-पत्थर बरसाए और फिर जबरन घर के अंदर घुस गए। उन्होंने पीड़ित के छोटे भाई हरजीत के बारे में पूछा और जानकारी न मिलने पर हरेंदर उर्फ पिंकी के साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। महिलाओं को धमकी देकर फरार हुए थे आरोपी जब घर की महिलाएं बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। जान से मारने की धमकी देते हुए वे मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने उसी रात मारपीट की एक और वारदात को भी अंजाम दिया था, जिसके संबंध में थाना हसनपुर में एक अन्य मामला दर्ज किया गया है। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles