spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में कार की टक्कर से युवक की मौत:दूसरा गंभीर घायल, सिरसा के रहने वाले हैं दोनों, बाइक से जा रहे थे




हांसी में नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में सिरसा निवासी 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ढाणी कुतुबपुर फ्लाईओवर से पहले लालपुरा कट के पास दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद दोनों युवक बाइक सहित सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। मृतक युवक की पहचान विक्रम के रुप में हुई है, जो सिरसा के इंद्रपुरी मोहल्ला का निवासी था, जबकि घायल युवक की पहचान साहिल के रुप में हुई है, वह भी सिरसा का ही रहने वाला है। वकील ने पहुंचाया घायलों को अस्पताल एक राहगीर, एडवोकेट सोनू राजोरिया, ने मानवीयता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया। विक्रम का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अपनी साइड में चल रही थी, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और कार ड्राइवर बिना रुके फरार हो गया। घटनास्थल पर बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली, और हेलमेट व अन्य सामान सड़क किनारे बिखरा हुआ था। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार चाय रेहड़ी संचालक राधेश्याम ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक झाड़ियों में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने एक महिला की सूचना पर मौके पर पहुंचकर डायल 112 और एंबुलेंस को सूचित किया, लेकिन सहायता पहुंचने में देरी हुई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। फरार कार चालक की तलाश जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles