spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में जुआंरियों ने मिलकर युवक को पीटा, सिर फोड़ा:पिता ने गोल्ड-लोन चुकाने को दिए थे पैसे, खेलने को रास्ते में ठहरा




सिरसा में एक युवक पिता के द्वारा दिए गए 50 हजार रुपए से जुआं खेल गया। शुरू में उसने जुआं में दो लाख रुपए जीत लिए, परंतु बाद में वह हार गया। 60 रुपए बचे तो जुआंरियों के साथ झगड़ा हो गया। आरोप है कि जुआं खेलने वाले लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। उसके सिर फोड़ दिया और कमर व हाथों पर काफी चोटें मारी। जानकारी के अनुसार, यह घटना शहर के वाल्मीकि चौक के पास की है। घायल युवक को उसके पिता ने गोल्ड लोन चुकाने के लिए 50 हजार रुपए दिए थे। मगर वह गोल्ड लोन चुकाने से पहले जुआं खेलने चला गया। जुआंरियों ने युवक को लात-घुसों से पीट दिया, जिससे उसे काफी गहरी चोटें आई है। अभी घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस को कंप्लेंट कर दी है। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच जारी है। काका की दुकान पर खेलने गया था पुलिस को दी शिकायत में वाल्मीकि चौक से रजत ने बताया कि उसके पिता ने बैंक से गोल्ड लोन करवा रखा है। यह गोल्ड छुड़वाने के लिए शाम 6 बजे उसके पिता ने उसे 50 हजार रुपए दिए थे। उन पैसों को लेकर वह रात करीब 10 बजे रोहित व काका की दुकान पर चला गया। वहां पर उसने शराब पी ली और जुआं खेलने लगा। उसने दो लाख रुपए जीत लिए और उसके पास कुल 2.50 लाख रुपए हो गए। उस समय वह और उसके साथ दीपक पप्पू कालड़ा की दुकान पर गए। गाली देने पर बिगड़ी बात वहां रोहित, दीपांशु, बलु मेहता व निशांत संधू व काफी लोग जुआं खेल रहे थे। वह भी वहां जुआं खेलने लगा। खेल के बाद उसके पास 60-70 हजार रुपए बचे थे, बाकी रुपए वह हार गया। फिर निशांत ने उसे गाली दी तो आपस में बहस और झगड़ा हो गया। सभी ने मिलकर उसे चोटें मारी और झगड़े में गले में पहनी सोने की चैन वहीं गिर गई। उसने अपने भाई अशोक को फोन कर बुलाया और उसे अस्पताल में पहुंचाया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles