spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में कांग्रेस हर जिले में करेगी युवाओं से संवाद:नारनौल में बोले राव नरेंद्र, नीट परीक्षा ने तोड़ा सरकार पर युवाओं का भरोसा




हरियाणा के नारनौल में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण ने देशभर के युवाओं का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट का पेपर लीक हुआ, 20 से 30 लाख रुपये तक में बेचा गया और इस पूरे मामले ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया। उन्होंने कहा कि देश में अब तक 12 साल में करीब 90 पेपर लीक हो चुके हैं, जो बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है, लेकिन आज सबसे ज्यादा निराशा भी युवाओं में ही दिखाई दे रही है। वे आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब हर जिले में जाकर युवाओं से संवाद करेगी और उनकी समस्याएं सुनेगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी भी कोटा में युवाओं से मिले थे और वह कार्यक्रम पूरी तरह युवाओं के नाम रहा। कांग्रेस युवाओं के बीच जाकर शिक्षा, रोजगार और भर्ती से जुड़े मुद्दों को उठाएगी। कानून व्यवस्था का बुरा हाल प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और हालात बिहार से भी बदतर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे किसानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। किसान हो रहे परेशान एक बार में 100 लीटर डीजल देने के फैसले से किसान बार-बार ट्रैक्टर लेकर कार्यों में कैसे आएगा, जबकि ट्रैक्टर में सबसे ज्यादा डीजल की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों और युवाओं दोनों का मनोबल गिर रहा है और देश की छवि विदेशों में भी धूमिल हो रही है। बाहर के ले रहे युवा राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नौजवानों की भर्तियों में बाहर के युवाओं को लिया जा रहा है, जबकि हरियाणा के युवाओं की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि एक लाख सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। जल्द बनाई जाएगी जनरल बॉडी पार्टी संगठन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 12 साल बाद ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कांग्रेस की बड़ी सफलता है। योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है तथा जल्द ही प्रदेश की जनरल बॉडी की बैठक भी बुलाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles