spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नौकरानी ने चोरी किया था 40 लाख का गोल्ड-डायमंड:पंचकूला की बुजुर्ग रहती थी घर में अकेली, शक हुआ तो पूछताछ में खुलासा




पंचकूला के मनसा देवी एरिया में 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर से गोल्ड-डायमंड चुराने वाली नौकरानी ही निकलीं। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 40 लाख रुपए मूल्य के सोने और डायमंड के गहने बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 13 जून को चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी 91 वर्षीय सास मनसा देवी क्षेत्र में अकेली रहती हैं। उनके घर में खाना बनाने आने वाली महिला ने घर में रखे सोने और डायमंड के कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत मिलने के बाद थाना मनसा देवी में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। खाना बनाने वाली महिला पर हुआ शक मामले की जांच डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज तजिंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने घर में आने-जाने वाले लोगों और परिस्थितियों की बारीकी से पड़ताल की। जांच के दौरान घर में खाना बनाने वाली महिला पर संदेह गहराया, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में पुलिस ने 20 जून को मनीमाजरा निवासी 33 वर्षीय हीना को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच एएसआई गुरमेज सिंह ने की। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए, जिसके आधार पर चोरी गए गहनों की बरामदगी की गई। 2 दिन के रिमांड में बरामद हुए लाखों के गहने डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 40 लाख रुपए मूल्य के गोल्ड और डायमंड के गहने बरामद कर लिए। बरामदगी के बाद आरोपी महिला को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles