एग्जाम के बाद बाहर निकलतीं छात्राएं।
पलवल में रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) री-परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2722 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2517 ने परीक्षा दी, जबकि 205 अभ्यर्थी
.
उपायुक्त (DC) डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि सभी केंद्रों पर नीट परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने पुष्टि की कि जिले में बनाए गए नीट (यूजी) री-परीक्षा केंद्रों पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

एग्जाम के बाद बाहर निकलती छात्राएं।

एग्जाम के बाद बाहर निकलती छात्राएं।
‘परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे’
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, जिसमें पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी शामिल थी। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।

एग्जाम के बाद बाहर निकलती छात्राएं।
‘मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं’
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। गर्मी को देखते हुए पेयजल, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को समय पर प्रवेश दिलाने के लिए सुव्यवस्थित लाइनें बनाई गईं और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया।
उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।







