spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर में NEET री-एग्जाम संपन्न:छात्रों ने बताया पेपर मध्यम से कठिन, फिजिक्स और केमिस्ट्री ने बढ़ाई चुनौती, बायोलॉजी रही आसान




यमुनानगर में आज रविवार को आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) री-एग्जाम संपन्न हुआ। परीक्षा के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर का स्तर मध्यम से कठिन बताया। छात्रों के अनुसार फिजिक्स और केमिस्ट्री के कई प्रश्नों ने उन्हें उलझाया, जबकि बायोलॉजी का सेक्शन अपेक्षाकृत आसान रहा। अधिकांश अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर समय लेने वाला था और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विषयों की गहरी समझ आवश्यक थी। जिले के विभिन्न स्कूलों में 1736 अभ्यर्थियों के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 1546 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 217 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई और शाम 5:15 बजे तक चली। फिजिक्स का स्तर थोड़ा कठिन रहा व्यासपुर निवासी साक्षी ने बताया कि परीक्षा कुल मिलाकर अच्छी रही, लेकिन फिजिक्स का स्तर इस बार थोड़ा कठिन था। उसमें करीब 10 से 15 प्रश्न ऐसे थे जो काफी मुश्किल लगे। उन्होंने बताया कि बायोलॉजी अपेक्षाकृत आसान रही। साक्षी के अनुसार पिछली बार आयोजित परीक्षा इस बार की तुलना में काफी आसान थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह परीक्षा में सफल रहेगी। अभ्यर्थी रंजना ने बताया कि पेपर का स्तर मध्यम रहा। उन्हें बायोलॉजी का सेक्शन आसान लगा और सभी प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। रंजना ने बताया कि यह उनका पहला प्रयास था और उन्होंने परीक्षा के लिए काफी मेहनत की थी। उन्हें उम्मीद है कि उनका चयन हो जाएगा। अधिकारियों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल और अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल रहित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात था। अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने बताया कि जिला प्रशासन परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहा। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, शौचालय तथा बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles