spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में महात्मा गांधी प्रतिमा से अभद्रता: 2 पर FIR:दो नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया, तीसरे की तलाश जारी




नूंह जिले के घासेड़ा गांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से 2 नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। यह मामला तब सामने आया जब कोटला गांव निवासी जकरिया उर्फ जाकिर पुत्र यासीन ने थाना सदर नूंह में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 19 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में कुछ युवक घासेड़ा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर चढ़कर आपत्तिजनक हरकतें करते और उसका अनादर करते दिख रहे थे। दो नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लिया शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और राष्ट्रपिता का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों में भारी नाराजगी देखी गई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में कुछ युवकों के नाम भी बताए गए थे, जिसके आधार पर थाना सदर नूंह पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लिया। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। तीसरे आरोपी की तलाश कर रही पुलिस नूंह सदर थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका सहित घटना के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में नूंह के पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अर्पित जैन ने स्पष्ट किया कि किसी भी राष्ट्रीय महापुरुष की प्रतिमा का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles