spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में 70 वर्षीय महिला से रेप का आरोप:भैंस चराने गई थी, बेटे ने गांव के दो युवकों पर लगाया आरोप




नूंह के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से कथित रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के बेटे ने गांव के ही दो युवकों पर रेप, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, यह घटना रविवार (21 जून) को दोपहर के समय हुई, जब परिवार के अन्य सदस्य एक कार्यक्रम में गए हुए थे। बुजुर्ग महिला अपने पशु चराने के लिए जंगल गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दो युवकों ने पहले उसके पशु छीनने का प्रयास किया। बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे आरोपी जब महिला ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन एक तरफ ले जाकर कथित रेप किया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि आरोपियों ने महिला के कानों की बालियां भी छीन लीं। ग्रामीणों ने पहुंचाई घर होश आने पर महिला घर की ओर चली, लेकिन रास्ते में फिर बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने उसे घर पहुंचाया, जहां होश में आने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नूंह में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जांच के बाद होगी कार्रवाई- थाना प्रभारी इस मामले में सदर थाना नूंह प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अभी तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, सूचना मिलने पर पुलिस टीम को गांव में जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles