spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पैसे मांगने की ऑडियो के बाद BJP जिलाध्यक्ष की छुट्टी:कुरुक्षेत्र में होमगार्ड लगवाने के लिए पैसे मांगे; CM के OSD के नाम पर सौदेबाजी




होमगार्ड की पक्की नौकरी के बदले सौदेबाजी की ऑडियो वायरल होने के बाद BJP ने कुरुक्षेत्र में बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने जिला संगठन में बदलाव करते हुए जिला महामंत्री रमेश सैनी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की ओर से रविवार को इसका पत्र जारी किया गया। खास बात यह है कि पत्र में मौजूदा जिलाध्यक्ष तेजिंद्र सिंह गोल्डी का कोई जिक्र नहीं किया गया। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रही थी, जिसे गोल्डी और BJP के एक कार्यकर्ता के बीच हुई बातचीत बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में होमगार्ड की नौकरी को लेकर कथित सौदेबाजी की बात सामने आई थी। बातचीत में मुख्यमंत्री के OSD (ऑडियो में नाम साफ नहीं सुनाई दे रहा) का नाम भी लिया गया था। ऑडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने संगठनात्मक कार्रवाई कर दी, हालांकि BJP की ओर से अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, गोल्डी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि उन्हें संगठन का फैसला मंजूर है। वायरल ऑडियो को लेकर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बैठकर बात करेंगे। होमगार्ड लगवाने के लिए 2 लाख मांगने का दावा सूत्रों के अनुसार, दर्शन के एक रिश्तेदार ने साल 2012 से 2016 तक होमगार्ड में ड्यूटी की थी। साल 2016 में नई पॉलिसी लागू होने के बाद उसे ड्यूटी से हटा दिया गया था। करीब डेढ़ साल पहले उसने दोबारा नौकरी लगवाने के लिए तजिंद्र गोल्डी से संपर्क किया था। आरोप है कि नौकरी पक्की करवाने के बदले गोल्डी की ओर से 2 लाख रुपए की मांग की गई। बताया जा रहा है कि इसमें आधी रकम यानी 1 लाख रुपए पहले और बाकी रकम काम होने के बाद देने की बात तय हुई थी। अब दावा किया जा रहा है कि रकम देने के बावजूद उसका काम नहीं हुआ। हालांकि, दैनिक भास्कर इन आरोपों और पैसे के लेनदेन की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। कार्यकर्ता बोला- पैसे मांगने वाले से ही बात करो इस मामले में ऑडियो में सुनाई दे रहा दूसरा व्यक्ति दर्शन भाजपा का ही कार्यकर्ता है, जो कुरुक्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। दैनिक भास्कर ने जब उससे संपर्क किया तो उसने केवल इतना कहा, “मैं इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहता। आप उनसे ही बात कर लीजिए, जिन्होंने पैसे लिए हैं।” इसके बाद उसने फोन काट दिया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष बोले- हटाया नहीं, दायित्व बदला कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा, “जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी अब मुझे सौंपी गई है। तेजिंद्र सिंह गोल्डी से प्रदेश या संगठन के किसी अन्य स्तर पर काम लिया जाएगा। यह फैसला प्रदेश संगठन का है। भाजपा में किसी को हटाया नहीं जाता, बल्कि उसके दायित्व में बदलाव किया जाता है। हमारे यहां पद से ज्यादा दायित्व महत्वपूर्ण होते हैं। हम सभी संगठन को मजबूत और विस्तार देने के लिए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।”
तजिंद्र गोल्डी ने 2009 में BJP जॉइन की तजिंद्र सिंह गोल्डी ने साल 2009 में भाजपा जॉइन की थी। इसके बाद उन्हें किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी गई। जिला महामंत्री बनने से पहले वे जिला उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधान परिषद सदस्य चरणजीत सिंह खालसा उनके रिश्तेदार हैं। गोल्डी किसान परिवार से आते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप चलाते हैं रमेश सैनी रमेश सैनी कुरुक्षेत्र की लक्ष्मण कॉलोनी के रहने वाले हैं। शहर में उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। संगठन में उन्होंने बूथ अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद वे शक्ति केंद्र प्रमुख बने, जिसके तहत उनके अधीन पांच बूथ आते थे। फिर उन्होंने तीन बार ज्योतिसर मंडल महामंत्री का दायित्व संभाला। वर्तमान में वे जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत थे और अब उन्हें कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रमेश सैनी की नियुक्ति का लेटर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles