![]()
लुधियाना के कस्बा खन्ना के पास लुधियाना-अमृतसर नेशनल हाईवे पर रविवार को एक चलती स्लीपर बस में आग लग गई। बस में लगभग 80 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। आग लगते ही सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह बस लुधियाना के समराला चौक से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में जा रही थी। खन्ना के समीप बिजा गांव के पास पहुंचते ही बस में अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर ने मौका लगते ही बस को साइड में लगाया और कंडक्टर ने तेजी दिखाते हुए सभी यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, सभी यात्रियों का सामान जल गया। आग लगते ही यात्रियों में मची चीख-पुकार जानकारी के अनुसार, बस एसी स्लीपर थी। इसमें आग पीछे के केबिन के नीचे सामान रखने वाली जगह में लगी। इससे केबिन में रखे यात्रियों के सामान में आग फैल गई। थोड़ी देर बाद इसका धुआं और तपिश ऊपर के केबिन में बैठे लोगों तक आने लगी। धुआं महसूस होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए जल्दबाजी में इधर-उधर भागने लगी। कुछ ने तो चलती बस से उतरने की कोशिश की, जिसमें कई यात्रियों को मामूली चोटें भी आई हैं। ड्राइवर-कंडक्टर ने यात्रियों को उतारा बस यात्रियों की चीख-पुकार सुनते ही ड्राइवर ने बस को रोड साइड में लगाया। इसके बाद कंडक्टर ने सभी यात्रियों को एक-एक कर बस से उतरने में मदद की। सभी यात्रियों को हड़बड़ी में बस से नीचे उतार दिया गया। इस दौरान किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं और कुछ झुलस गए, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों का अपना सामान भी निकालने का मौका नहीं मिला। आग में सभी यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। SDM ने घटनास्थल का दौरा किया खन्ना की SDM स्वाति तिवाना ने भी घटनास्थल का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बस को आग लगने की सूचना मिली तो तुरंत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस पूरी तरह से राख हो गई है। उन्होंने कहा कि इतना जरूर पता चला है कि आग शायद शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। बस में करीब सौ सवारियां बैठी थीं। फिलहाल, यात्रियों की भी लिस्ट बनाई जा रही है कि कौन-कौन लोग कहां-कहां से बैठे थे और कहां-कहां जा रहे थे। प्रशासन ने प्रभावित यात्रियों के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के इंतजाम किए। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया फायर कर्मी किरणवीर सिंह ने बताया कि जैसे उन्हें सूचना मिली कि यात्रियों से भरी बस को आग लगी है तो तुरंत दमकल विभाग की दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित हैं। दमकौल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन यात्रियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उनके लिए दूसरी बस का इंतजाम किया जा रहा है, ताकि वे अपने यात्रा पूरी कर सकें। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… लुधियाना में कैनरा बैंक में आग, सर्वर और रिकॉर्ड रूम जलकर खाक लुधियाना के हैबोवाल इलाके में स्थित कैनरा बैंक शाखा में शनिवार सुबह शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बैंक का सर्वर रूम और रिकॉर्ड रूम इसकी चपेट में आ गया। हादसे में बड़ी मात्रा में बैंक का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
लुधियाना में चलती AC स्लीपर बस में लगी आग:यात्रा कर रहे 80 यात्रियों में चीख-पुकार मची, सभी का सामान जला; UP जा रही थी







