spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में तीसरे दिन भी रोजगार मेले लगा:94 युवाओं का चयन हुआ; केंद्र सरकार के 12 साल पर कार्यक्रम




रेवाड़ी में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर तीसरे दिन भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शनी लगाई। आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों में 94 युवाओं का चयन हुआ। बावल में विधायक ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ हाथ में झाड़ू उठाकर सफाई और पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 18 जून तक 18 जून तक जिला व उपमंडल स्तर पर जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। विधायक बोलें, आत्मनिर्भर हो रहा देश विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जिला सचिवालय में केंद्र सरकार के 12 साल के विकास, विश्वास व जनकल्याण पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ आजमन तक पहुंचाने में तत्परता दिखाने के निर्देश दिए। विकसित भारत-2047 के विजन के साथ भारत आगे बढ़ रहा हैं। देश में आज हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। देश आर्थिक, सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। रेवाड़ी में देश का 22वां एम्स बन रहा है। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाई। प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। 349 कंपनी और 257 अभ्यर्थी शामिल रोजगार कार्यालय की तरफ से बाल आईटीआई में रोजगार मेला आयोजित किया। जिसमें 349 कंपनियों और 257 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से 94 अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन हुआ। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने युवाओं से आगे बढ़कर उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। छोटू राम चौक पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ हाथ में झाड़ू उठाकर सफाई की। लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हरचंदपुर और बावल में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles