spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में पति ने की पत्नी का गला दबाकर हत्या:चेहरा कुचला, चटाई में लपेटकर शव फेंका, 4 साल के बेटे की मां, आरोपी फरार




रेवाड़ी जिले के धवाना स्थित माखरिया की ढाणी की बणी में रविवार को चटाई में लिपटे मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के कुमीडिया, प्रतापगढ़ निवासी 26 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ खोल थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि, रविवार दोपहर को स्थानीय लोगों ने बणी में चटाई में लिपटा शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी नागरिक अस्पताल भेज दिया। यूपी से पहुंचे परिजनों ने की शिनाख्त पुलिस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से महिला के परिजनों को बुलाया। नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव की परिजनों द्वारा ज्योति के रूप में की गई। परिजनों ने भी पुष्टि की कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई थी और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को कुचला गया था। मृतका ज्योति के पिता रामाधार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ज्योति की शादी 2018 में गांव मंदौला निवासी कंवरपाल से यूपी के एक मंदिर में हुई थी। ज्योति के एक चार साल का बेटा है। पिता का आरोप- गला दबाकर की गई हत्या पिता ने आरोप लगाए कि कंवरपाल ने ज्योति की गला दबाकर हत्या की थी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसने मृतका के चेहरे को कुचल दिया। इसके उपरांत, आरोपी पति ने शव को एक चटाई में लपेटकर धवाना क्षेत्र की बणी में सुनसान जगह पर फेंक दिया और फरार हो गया। पिता रामाधार ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि कंवरपाल उसकी बेटी ज्योति के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर कुछ दिन अपने गांव कुमीडिया प्रतापगढ़ आ गए थी। आरोपी पति कंवरपाल शराब पीने का आदी था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों के देर से पहुंचने के कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब यह बुधवार को कराया जाएगा। वहीं खोल थाना पुलिस ने पति कंवरपाल के खिलाफ हत्या सहित मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles