![]()
गुरुग्राम जिले में एक 5 महीने के बच्चे को जहर देकर हत्या करने के आरोप में उसकी मां के लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान हिसार निवासी विक्रमजीत (23) के रूप में हुई है। यह मामला 5 जनवरी 2025 को सामने आया, जब जमालपुर पुलिस चौकी को अस्पताल से सूचना मिली कि एक 5 महीने के बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बच्चे को घुमाने के बहाने से ले गया मृतक बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि वह 2023 से आरोपी विक्रमजीत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इसी संबंध से बच्चे का जन्म हुआ था। मां के अनुसार, 4 जनवरी 2025 को विक्रमजीत बच्चे को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। वापस आने पर उसने बच्चे की तबीयत खराब होने की बात कही। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने आरोप लगाया कि उसके पार्टनर ने बच्चे को जहर देकर मारा है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बिलासपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रमजीत को 1 जून को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पहले से शादीशुदा था आरोपी पुलिस पूछताछ में आरोपी विक्रमजीत ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा था और लिव-इन पार्टनर से बच्चे के जन्म से खुश नहीं था। उसने महिला पर गर्भपात का दबाव भी बनाया था। बच्चे के पैदा होने के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी रंजिश के चलते उसने 4 जनवरी 2025 को बच्चे को जहरीला पदार्थ देकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को 2 जून को कोर्ट में पेश किया है। मामले में कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
लिव-इन पार्टनर के बच्चे की हत्या का आरोपी काबू:गुरुग्राम में 5 महीने के मासूम को दिया जहर; घुमाने ले गया था, हिसार का रहने वाला







