spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कपूरथला रेलवे स्टेशन से बाजार तक सख्त चेकिंग:व्यापारियों में भरोसा बढ़ाने को पुलिस सक्रिय; डीआईजी बोले- सुरक्षा अभियान रहेगा जारी




पंजाब पुलिस राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार जांच और तलाशी अभियान जारी है, जिसका उद्देश्य किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोकना है। इसी कड़ी में जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंघला ने कपूरथला रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों का दौरा किया। उन्होंने वहां सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की और उनसे पूछताछ भी की। इसके साथ ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन चेकिंग की गई। पुलिस टीम पूरे अभियान में हाई अलर्ट पर रही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। DIG बोले- अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा डीआईजी नवीन सिंघला ने बताया कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चेकिंग के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी निकाले जाएंगे, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। डीआईजी ने यह भी बताया कि पुलिस व्यापारिक संगठनों और कारोबारियों के साथ लगातार संपर्क बनाएगी। व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को सुनने के लिए विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और व्यापारिक वर्ग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर सुरक्षा संबंधी चिंताओं का समाधान किया जाएगा। डीआईजी ने बताया कि हाल ही में फिरोजपुर के मखू कस्बे में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। ऐसे मामलों को देखते हुए पुलिस व्यापारियों के साथ संवाद बढ़ाकर उनका विश्वास मजबूत करने का प्रयास कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles