![]()
फतेहाबाद जिले में रतिया के रामबाग क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक डेयरी की छत अचानक गिर गई। इस हादसे में डेयरी में काम कर रहा एक मजदूर घायल हो गया, जबकि लगभग 10 भैंसें मलबे के नीचे दब गईं। छत गिरने के दौरान ऊपर से गुजर रही बिजली की तार टूटकर नीचे गिर गई, जिससे पूरे बाड़े में करंट फैल गया और मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त पंजाब के गांव गंडूआ निवासी 37 वर्षीय मजदूर जस्सी डेयरी में काम कर रहा था। छत गिरने और करंट की चपेट में आने से उसे चोटें आईं। उसे तत्काल उपचार दिया गया, जिसके बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे में 6 भैंस हुई घायल हादसे के बाद डेयरी संचालक कुलबीर सिंह और आसपास के लोगों ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबी सभी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में एक भैंस को करंट लगने से चोट आई, जबकि 5 अन्य भैंसें घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर निजी पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और घायल पशुओं का उपचार शुरू किया। डेयरी संचालक कुलबीर सिंह ने बताया कि इस हादसे से उन्हें हजारों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से की आर्थिक सहायता की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित डेयरी संचालक को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके। लोगों की सूझबूझ और समय पर किए गए राहत कार्य के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
Source link
रतिया में डेयरी की छत गिरी, मजदूर घायल:10 भैंस मलबे में दबीं, बिजली का तार टूटने से करंट फैला







