spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद में खेल मंत्री गौतम का कांग्रेस पर तंज:बोले- विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, विकास पर जनता की मुहर




हरियाणा के राज्यमंत्री एवं जींद ग्रीवेंस कमेटी के चेयरमैन गौरव गौतम ने भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के आवास का दौरा किया। विधायक की अगुवाई में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। राज्यमंत्री ने विधायक के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान सरकार की नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। ‘योग को जल्द ही खेल नीति में शामिल किया जाएगा’ राज्यमंत्री ने आगे कहा कि हरियाणा आज खेलों के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए लगातार नई खेल नीतियां लागू कर रही है। इन्हीं नीतियों के कारण हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कांग्रेस द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी के नाम में बदलाव को लेकर जताई गई आपत्ति पर गौरव गौतम ने कहा कि महापुरुषों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, क्योंकि वे देश की धरोहर हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि योग को जल्द ही खेल नीति में शामिल किया जाएगा। इससे पहले, खेल मंत्री गौरव गौतम जींद ग्रीवेंस मीटिंग में शामिल हुए थे। इस बैठक में कुल 11 शिकायतों पर सुनवाई हुई, जिनमें से 9 शिकायतों का निवारण किया गया। ‘जनता के बीच जाने के लिए विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं’ विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि विकास और जनकल्याण के कार्यों के कारण जनता का विश्वास भाजपा सरकार के साथ लगातार मजबूत हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढूल, चेयरमैन योगेश बैरागी, गौरव शर्मा, संदीप चहल, सुरेंद्र खरकभूरा, अशोक शर्मा और गौरव अत्री सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles