![]()
हरियाणा के पानीपत में एक युवक ने रील बनाने के चक्कर में नेशनल हाईवे एलिवेटेड ओवरब्रिज पर खड़े होकर नोट बरसा दिए। युवक के साथ कुछ छोटे बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। बच्चे पैसों को देखकर शोर मचाते दिख रहे हैं। वहीं, इनके पास से ही हाई-स्पीड में गाड़ियां भी गुजरती दिख रही है। युवक ने बंटी पंडित नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर इससे जुड़ी एक रील भी शेयर की है। इसमें ओवरब्रिज के नीचे कुछ पुलिसकर्मी भी खड़े हैं। ओवरब्रिज के नीचे कुछ महिलाएं ये नोट चुगने लगीं, इस दौरान कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी बाधित हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने नोट चुग रहे लोगों को हटाकर ट्रैफिक दोबारा शुरू करवाया। बंटी एक अन्य रील भी सामने आई है, जिसमें उसने एक दिन पहले कहा था- कल GT रोड जाम करूंगा। एक नया ट्रेंड शुरू होगा। पानीपत में एक बड़ी गीव-अवे करूंगा। उधर, इस बारे में सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि थाने के सुरक्षा एजेंट की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ आमजन की जान को जोखिम में डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी की तलाश और पहचान शुरू कर दी गई। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… बेबस नजर आए पुलिसकर्मी इस वीडियो में ओवरब्रिज के नीचे ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। युवकों को नोट उड़ाते देख पुलिसकर्मी भी बेबस खड़े नजर आए। इस ओवरब्रिज की कुल लंबाई 14 किलोमीटर है। बीच- बीच में इन-आउट कट भी बनाए गए हैं। युवक ओवरब्रिज पर पैदल ही आए या किसी वाहन से, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। एक दिन पहले कहा- GT रोड जाम करूंगा नोट उड़ाने वाले वाले शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील भी शेयर की थी, जिसमें उसने कहा- कल (रविवार) पानीपत में एक बड़ा गीव-अवे होगा। कल शहर में भगदड़ मचा देंगे। अभी तक ये ट्रेंड नहीं हुआ होगा, ये नया ट्रेंड है। कल जीटी रोड जाम कर दूंगा। कल 100 पर्सेंट जीटी रोड जाम होगा।
Source link
पानीपत में फ्लाईओवर से बरसाए नोट,VIDEO:बाइकें रोक लोग बटोरने लगे, ट्रैफिक संभालने में पुलिस बेबस; रील में कहा था- GT रोड जाम करूंगा







