spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ के 3 IAS अधिकारियों की बढ़ी पावर:होम सेक्रेटरी मंदीप बराड़ छुट्टी पर, प्रशासन में विभागों का किया बंटवारा




चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव (होम सेक्रेटरी) मंदीप सिंह बराड़ (IAS) के 13 से 28 जून 2026 तक अवकाश पर जाने के बाद प्रशासन ने उनके अधीन आने वाले महत्वपूर्ण विभागों का अस्थायी बंटवारा कर दिया है। मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, गृह, पुलिस, जेल, राजस्व, कानून, स्वास्थ्य और शहरी विकास समेत कई अहम विभागों का अतिरिक्त प्रभार तीन वरिष्ठ IAS अधिकारियों को सौंपा गया है। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था केवल अवकाश अवधि के लिए की गई है, ताकि शहर में प्रशासनिक और विकास कार्यों की गति प्रभावित न हो और सभी विभागों का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहे। कई IAS अफसरों को मिले अहम विभाग:- 28 जून तक लागू रहेगी व्यवस्था प्रशासन की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था 13 जून से 28 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी। गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़ के अवकाश से लौटने के बाद उनके अधीन सभी विभागों का प्रभार दोबारा उन्हें सौंप दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि विभागों के इस बदलाव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छुट्टी के दौरान भी विकास परियोजनाओं, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles