spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

टोहाना में नगर परिषद ने हटवाया अतिक्रमण:रेलवे रोड और लक्कड़ मार्केट से सामान जब्त; दुकानदारों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी




फतेहाबाद जिले के टोहाना में नगर परिषद ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से वीरवार को शहर में अतिक्रमण पर कार्रवाई की। कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार के निर्देश पर सफाई ब्रांच अधिकारी अजायब सिंह और एएसआई रवि कुमार के नेतृत्व में टीम ने रेलवे रोड और लक्कड़ मार्केट में कार्रवाई की। अभियान के तहत, सड़क और नालियों पर अवैध रूप से सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। नगर परिषद की टीम पहले भी समय-समय पर मुनादी कराकर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देती रही है। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न हटाने वालों पर यह सख्त कार्रवाई की गई। अधिकारी बोले- राहगीरों को आवाजाही में हो रही परेशानी सफाई ब्रांच अधिकारी अजायब सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के कारण राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। इसके अलावा, नालियां जाम होने से शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वह अपना सामान दुकानों के अंदर ही रखें। पुलिस बल रहा मौके पर तैनात कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने स्पष्ट किया कि शहर को साफ-सुथरा और जाम मुक्त बनाना परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम के साथ पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles