spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

73 Students Score First Class


परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने पर छात्रों को किया गया सम्मानित।

हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, घुसकानी का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि कुल 77 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी सफल रहे। इनमें से 73

.

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। छात्राओं में यशिका ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। साक्षी ने 96 प्रतिशत, दीक्षा और मनस्वी ने 95-95 प्रतिशत, जबकि आदित्य और हंशीका ने 92-92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने पर छात्रों को किया गया सम्मानित।

परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने पर छात्रों को किया गया सम्मानित।

10वीं परिणाम शत-प्रतिशत रहा

बता दे कि छात्र अंतिम ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विशेष रूप से, छात्रा दीक्षा ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, कई विद्यार्थियों ने गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे विषयों में 98 और 99 अंक भी प्राप्त किए।

विद्यालय के उपप्राचार्य फिरोज खान ने इस शानदार परिणाम पर सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles