![]()
नूंह पुलिस ने धारूहेड़ा से अगवा किए गए एक व्यक्ति को सकुशल छुड़ा लिया है। तावडू थाना सदर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहरण की वारदात को विफल कर दिया गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले अपहरणकर्ता मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मारुति स्विफ्ट कार में धारूहेड़ा से एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे तावडू क्षेत्र की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने थाना सदर तावडू की ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल) और एसएचओ मोबाइल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने तुरंत संदिग्ध वाहन का पीछा करना शुरू किया और संभावित रास्तों पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस की घेराबंदी देख वाहन छोड़कर भागे अपहरणकर्ता लगातार पीछा करने के बाद पुलिस ने गांव शीलको के पास संदिग्ध स्विफ्ट कार को घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी देख अपहरणकर्ता वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार से अपहृत व्यक्ति खेमचंद पुत्र रामकिशन निवासी बहरोड़, राजस्थान को सुरक्षित बरामद कर लिया। बाद में पीड़ित और अपहरण में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए धारूहेड़ा पुलिस को सौंप दिया गया। व्यक्ति और स्विफ्ट कार को धारूहेड़ा पुलिस को सौंपा थाना सदर तावडू प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह कंट्रोल रूम से धारूहेड़ा से अपहरण की सूचना मिली थी। ईआरवी टीम और एसएचओ मोबाइल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन का पीछा किया। गांव शीलको के पास कार को रोककर अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया गया। उन्होंने पुष्टि की कि अपहरणकर्ता मौके से फरार हो गए और बरामद व्यक्ति और स्विफ्ट कार को धारूहेड़ा पुलिस को सौंप दिया गया है।
Source link
नूंह पुलिस ने अगवा व्यक्ति को सकुशल छुड़ाया:धारूहेड़ा से किया था अपहरण, घिरता देख कार छोड़कर भागे आरोपी







