spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गोहाना में जुआ खेलते 15 व्यक्ति काबू:2.46 लाख रुपए बरामद, ताश के पत्ते भी मिले, 8 पानीपत के शामिल




सोनीपत जिले के गोहाना में जुआ खेलते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नई कोर्ट के पीछे स्थित एक मकान में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 2 लाख 46 हजार 20 रुपए नकद और ताश की 2 गड्डी बरामद की है। यह कार्रवाई थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की। पुलिस को सूचना मिली थी कि बस अड्डा गोहाना क्षेत्र के पास नई कोर्ट के पीछे एक मकान में कुछ लोग भारी रकम दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मकान में बैठकर खेल रहे थे जुआ सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर एक बड़ी मेज के चारों ओर बैठकर जुआ खेल रहे सभी 15 व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हरियाणा जुआ निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना शहर गोहाना में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में पानीपत के भी शामिल गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनिल (रोहतक गेट, गोहाना), सुनील (वाल्मीकि बस्ती, गोहाना), रिंकू (गांव बनवासा, सोनीपत), सविन (गांव बड़ौता, सोनीपत), राजेश (वाल्मीकि बस्ती, गोहाना), टिंकू उर्फ कुनाल (कलंदर पीर दरगाह, पानीपत), सुरेन्द्र (अशोक नगर, पानीपत), राकेश (आठ मरला कॉलोनी, पानीपत), पवन (दत्त वाली गली, पानीपत), दीपक (बरोदा रोड, गोहाना), सलमान (देसराज कॉलोनी, पानीपत), हीरालाल (रमेश नगर, पानीपत), सोनू (हनुमान कॉलोनी, पानीपत), तरुण (हलवाई हट्टा, पानीपत) और बिजेन्द्र (गांव ईशापुर खेड़ी, गोहाना) के रूप में हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles