spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

दुष्यंत के पक्ष में उतरे पूर्व मंत्री और सिरसा-ऐलनाबाद MLA:कहा-ये बदसलूकी निंदनीय, पोस्ट में लिखा-डिप्टी CM के साथ ये बर्ताव तो आम जनता का क्या होगा


पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से हुई बदसलूकी मामले में कांग्रेस विधायक उनके पक्ष में उतरे।

हिसार गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में छात्र प्रदर्शन के बाद गिरफ्तारी देने जा रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर हुए हमले के बाद सिरसा से एवं ऐलनाबाद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह बेनीवाल उनके पक्ष में उतर आए हैं। दोनों कांग्रेस विधायकों न

.

इसे लेकर दोनों कांग्रेस विधायकों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल ने पोस्ट में लिखा-गुंडागर्दी वह भी पूर्व उप मुख्यमंत्री के साथ तो आम लोगों के साथ क्या होता होगा, इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं।

विधायक गोकुल सेतिया ने पोस्ट में लिखा-बात एक पार्टी विशेष की नहीं, बात ये हैं कि एक पूर्व उप मुख्यमंत्री के साथ ये बरताव हो सकता है। दिन-दिहाड़े सड़क पर तो बाकी औरों के साथ क्या बर्ताव किया जाएगा और खासकर आम जनता के साथ। गली का कोई गुंडा थोड़ी ना था प्रदेश का पूर्व उप मुख्यमंत्री था। सीधा अपने रास्ते जा रहा था। ऐसा सलूक किसी आम इंसान के साथ भी नाजायज होता वो भी ना बर्दाश्त करता।

पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला बयान देते हुए।

पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला बयान देते हुए।

पूर्व बिजली मंत्री बोले- सीएम को तुरंत एक्शन लेना चाहिए

पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने भी दुष्यंत चौटाला के साथ हुए इस बदसलूकी की निंदा की है। मीडिया को दिए बयान में पूर्व मंत्री रणजीत सिंह बोले, एक पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे दुष्यंत चौटाला के साथ भी ऐसा एक्शन हो और पुलिस इतना घटिया काम करती है। फिर तो आम आदमी को क्या सहूलियत मिलेगी। सवाल दुष्यंत का नहीं, वो मेरा पोता है। डिप्टी सीएम रहा यानी एडमिनिस्ट्रेशन में सीएम के बाद दूसरे नंबर का आदमी।

अगर ऐसे आदमी के साथ इस तरह घटना होती है, वो अति निंदनीय है। पुलिस डेमोक्रेसी में सुरक्षा का पहला चक्र होता है। पुलिस से हर किसी को मदद की उम्मीद होती है। इस पर सीएम को तुरंत एक्शन लेना चाहिए, ताकि लोगों को भरोसा मिले। इससे पुलिस की भी छवि खराब हुई है।

कांग्रेस विधायकों की ओर से डाली गई पोस्ट।

कांग्रेस विधायकों की ओर से डाली गई पोस्ट।

डबवाली विधायक भी कर चुके निंदा

इससे पहले डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल का भी बयान चुका है और एक पूर्व उप मुख्यमंत्री पर इस तरह के हमले की निंदा की है। सरकार व कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

हिसार में दुष्यंत चौटाला के काफिले की इस्कोर्ट गाड़ी के आगे उतरकर चेतावनी देते हुए सीआईए इंचार्ज पवन कुमार।

हिसार में दुष्यंत चौटाला के काफिले की इस्कोर्ट गाड़ी के आगे उतरकर चेतावनी देते हुए सीआईए इंचार्ज पवन कुमार।

अजय चौटाला बोले- हमारे कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा हो रहा

इससे पहले जजपा सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला का भी बयान आ चुका है। अजय चौटाला ने कहा था- गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर का रवैया सैदव ही ऐसा रहा है। यहां सिरसा में भी इस तरह की बदतमीजी की और हमारे लोगों को पदों से हटाने का काम किया गया। हमने इसकी शिकायत की तो ये हटाया गया। स्टूडेंट अपने हक की बात रखने के लिए वाइस चांसलर के पास नहीं जाएंगे तो किसके पास जाएंगे। यूनिवर्सिटी का इश्यू था, उसे कहने के लिए गए थे।

स्टूडेंट पर कोई एक्शन नहीं हुआ। हमारे पार्टी के पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनको गिरफ्तार किया गया है। उनको उठाया गया। ऐसा उनका कौन सा रोल था और क्या वे गुंडे किस्म के थे या कोई अपराधिक रिकार्ड था। जहां महिला पुलिस लेकर जानी चाहिए थी, वो तो लेकर नहीं जाते। वहां उस दिन एक भी लड़की नहीं थी, वहां लेडी पुलिस लगा रखी थी, ताकि कोई धक्का-मुक्की हो जाए तो उसे इश्यू बना दिया जाए। ये जानबूझकर की गई कार्रवाई है।

उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता न हताश हैं तो न डरने वाले हैं। हमें कभी थाने-तहसील या जेलों से डर थोड़ी लगा है। सारी उम्र इन्हीं के खिलाफ लड़ने का काम किया है। कोई जुल्म हमारी पार्टी के कार्यकर्ता के साथ होने देंगे, न सहन करेंगे। ये प्रशासन की कार्रवाई की निंदा करता हूं और हिसार को छावनी बना दिया गया है। तीनों जिलों की पुलिस बुलाई गई है।

आपका एक अधिकारी पूर्व डिप्टी सीएम के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार करता है। पूर्व डिप्टी सीएम की गाड़ी के आगे गाड़ी अड़ाता है और पिस्तौल तानता है। एक्शन उस पर होना चाहिए, पर हमारी पार्टी के नेताओं पर हो रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles